फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान वाले ने ही लूटा सास-बहू को

Thu, 22 Jan 2015 12:28 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को लूटी गईं दोनों महिलाएं रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामशंकर दीक्षित की पत्नी शशीवाला और मां चंद्रकांति हैं। दोनों को पहचान एक व्यक्ति ने जल्द दवाई दिलाने का झांसा देकर नशीला चूरन खिलाकर जेवर लूट लिए थे। बुधवार की सुबह दोनाें महिलाओं को होश आ गया। चंद्रकांति की हालत थोड़ी खराब है।
विज्ञापन

रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामशंकर दीक्षित की पत्नी शशीवाला मंगलवार को अपनी सास चंद्रकांति को जिला अस्पताल से दवाई दिलाने गई थीं। अस्पताल में शशीवाला को उनके मायके के पड़ोस के गांव दहना (जलालाबाद) का रहने वाला ओमपाल मिल गया। ओमपाल ने शशीवाला के भाई के साथ पढ़ाई की थी। इसलिए उसका शशीवाला के घर आना जाना था। ओमपाल ने कहा कि वह बगैर पर्चा के उन लोगों को दवाई दिला देगा। उसे अस्पताल में सब लोग जानते हैं। ओमपाल ने दोनों को चूरन जैसी कोई चीज देते हुए कहा कि खा लो इससे आराम मिलेगा। उसके झांसे में आकर दोनों ने चूरन खा लिया। इसके बाद वह दोनों बेहोश हो गईं। ओमपाल शशीवाला के कुंडल और चंद्रकांति के सोने के टाप्स और अंगूठी निकाल ले गया। जब दोनों देर तक घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश की। अस्पताल के रजिस्टर में दो अज्ञात महिलाओं की इंट्री देखकर परिवार वालों ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर दोनों की पहचान की। बुधवार की सुबह होश आने पर दोनों अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ओमपाल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें