फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की हत्या में शामिल थे चार लोग

Thu, 22 Jan 2015 12:39 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुनारा बुजुर्ग के प्रधान नीरज पांडे की हत्या में पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा कर पहले से ही हिरासत में चल रहे गांव कहमारा के भगवानदास उर्फ कल्लू और प्रधान के पड़ोसी रामकृष्ण को भटिउरिया तिराहे से गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव सुनारा बुजुर्ग के प्रधान नीरज पांडे परिवार सहित पुवायां के निगोही मार्ग पर रहते थे। शनिवार को उनके पड़ोसी रामकृष्ण की पुत्री की शादी थी। बारात के लिए मिष्ठान आदि प्रधान की दुकानों में ही बन रहा था। शुक्रवार रात प्रधान की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधान के पिता रामनाथ पांडे ने रामकृष्ण और उसके साथी कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने हत्या की रात ही रामकृष्ण और कल्लू सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया था। चार लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। दो नामजद और रामकृष्ण का एक साला और एक अन्य रिश्तेदार पुलिस हिरासत में थे। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज के अनुसार बुधवार को रामकृष्ण और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। कल्लू के पास से तमंचा और एक कारतूस की बरामदगी भी दर्शाई गई है। घटना में दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उन्हें भी जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आखिर क्यों की गई हत्या?
पुवायां। पुलिस ने प्रधान हत्याकांड के खुलासे का दावा तो किया लेकिन हत्या के पीछे कारण क्या था यह नहीं बता पा रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विवेचना आगे बढ़ने पर हत्या का कारण सामने आएगा। अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें