फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी दफ्तर में भिड़े व्यापारी नेता

Thu, 08 Jan 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ दफ्तर में बुधवार की शाम व्यापारी नेता सचिन बाथम और पंकज वर्मा आपस में भिड़ गए। विवाद के समय सीओ सिटी क्राइम मीटिंग में गए हुए थे। कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया। दोनों नेताओं की तरफ से थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शाम करीब चार बजे वह सीओ कार्यालय में बैठे हुए थे, तभी कंछल गुट व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम अपने साथी मुकुंद खन्ना और सुरेंद्र सेठ के साथ सीओ दफ्तर पहुंच गए। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर सचिन ने कोई तीखी टिप्पणी कर दी। जिसका उन्होंने विरोध किया तो तीनों लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया।
दूसरी ओर व्यापारी नेता सचिन बाथम ने पुलिस को बताया कि वह मुकुंद खन्ना और सुरेंद्र सेठ के साथ सीओ दफ्तर में किसी काम से गए थे। मुंशी से बात होने के बाद वह दफ्तर से बाहर निकल रहे तो पंकज बाथम ने कुछ फब्तियां कस दीं। जिसका विरोध करने पर पंकज ने अपशब्दों का प्रयोग किया। सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों की मेरे कार्यालय में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


..जब व्यापारी नेता भड़क उठा
शाहजहांपुर। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ ऑफिस में बायोमैट्री कराई जाती है। लाइन से हटकर बायोमैट्री पहले कराने के लिए एक व्यापारी नेता ने एआरटीओ कार्यालय में जमकर शोर शराबा किया। बाद में किसी तरह वह शांत हुए।
दोपहर के वक्त ड्राइविंग लाइसेंस की बायोमैट्री कराने के लिए लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान पहुंचे एक व्यापारी नेता ने पहले उनकी बायोमैट्री कराने के लिए आरआई आरपी गंगवार से कहा। इस पर आरआई ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर भड़के व्यापारी नेता ने शोरशराबा किया।
विज्ञापन

       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें