फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के अनैतिक कृत्यों पर भड़के जियाखेल वालेे

Thu, 09 Jul 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जियाखेल में एक दंपति के अनैतिक कृत्यों पर पुलिस एवं प्रशासन के रोक नहीं लगाने पर वहां के बाशिंदे भड़क उठे। उन्होंने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और दंपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले वालों का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक स्मैक और उसकी पत्नी देह व्यापार का धंधा कर रही है। कुछ माह पूर्व वाजिद खेल में पकड़े गए मांस के कारोबार में भी दंपति का नाम उछला था।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल श्रीपाल, सोनू, सोमवती, लक्ष्मी देवी, कालिका प्रसाद, संदीप कुमार, विमलेश, धनराज आदि ने बताया कि जियाखेल में रहने वाला युवक अपने दो भाइयों के साथ मिलकर क्षेत्र में स्मैक माफिया बन चुका है। बाला तिराही से लेकर केरुगंज और अजीजगंज तक उसका धंधा फैला है। उसकी पत्नी बाहर से औरतों और लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रही है, जिससे मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है।
मोहल्ले वालों ने डीएम के नाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा है कि दंपति के अवैध कृत्यों का विरोध करने पर युवक पुलिस से साठगांठ करके प्रताड़ित कराता है। गांव के ही महातिया और छोटू ने स्मैक बिक्री का विरोध किया तो चौक कोतवाली में दोनों के खिलाफ मारपीट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। प्रदर्शन में शामिल प्रदीप, राजेश, धर्मवीर आदि अफसरों को बताया कि पिछले दिनों वाजिद खेल में मांस का कारोबार पकड़वाने में इसी दंपति की प्रमुख भूमिका रही। इसी मुखबिरी के बदले पुलिस दंपति को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें