फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से घर आ रहा श्रमिक लापता

Mon, 20 Apr 2015 12:02 AM IST
मुरादपुर/खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में मजदूरी करने गया गांव गुरघिया का श्रमिक 45 वर्षीय हरीराम छह दिन पूर्व घर आने के लिए ट्रेन में बैठा था। उसके दो साथी घर आ गए हैं, लेकिन हरीराम का कोई पता नहीं चल रहा है। इससे परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

हरीराम की पत्नी सुधा देवी ने बताया कि उसके पति 15 दिन पूर्व गांव के ही कामता प्रसाद और हरीप्रसाद के साथ मजदूरी करने हरियाणा के सोनीपत गए थे। छह दिन पूर्व पति ने बताया कि काम ठीक से नहीं मिलने के कारण वह कामता और हरीप्रसाद के साथ वापस घर आ रहा है। पांच दिन पूर्व कामता और हरीप्रसाद घर आ गए, लेकिन पति का कोई पता नहीं चल रहा है। दोनों श्रमिकों का कहना है कि हरीराम मुरादाबाद तक उनके साथ था। मुरादाबाद में वह लोग सो गए। बरेली में जागने पर हरीराम गायब मिला। सुधा बरेली और मुरादाबाद जाकर पति को तलाश कर चुकी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पति के गायब होने से सुधा बेहद परेशान है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर पति का पता लगवाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें