फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर प्रेत का साया बताकर महिला के जेवर ठगे

Tue, 09 Feb 2016 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार शाम अपनी चचिया सास के साथ मुख्य चौराहे पर गांव जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी महिला से दो टप्पेबाजों ने करीब एक लाख के जेवर ठग लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद टप्पेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन

यह घटना शाम करीब छह बजे की है। गांव चकचंद्र सेन निवासी रमेश सिंह की पत्नी नीरज अपनी चचिया सास रामादेवी तथा दो बच्चों के साथ जलालाबाद बाजार करने गई थी। वहां वे सवारी के इंतजार में कस्बा के मुख्य चौराहे पर खड़े थे। तभी नीरज के पास आए एक अजनबी ने उससे पांच रुपये मांगे। बच्चों को देखकर उस अजनबी के कहा कि इन पर प्रेत बाधा है, जिसका जल्दी निदान न करने पर बच्चों की मौत भी हो सकती है। इससे घबड़ाई महिला ने उससे इस समस्या का हल पूछ लिया। इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया और दोनों ने महिलाओं को बातों में उलझाकर उनसे कहा कि वह गले में पहने सोने की चैन कुंडल तथा अंगूठी निकालकर अपने बैग में रख लें। महिला के ऐसा करने के बाद दोनों ठगों ने बैग हाथ में लेकर और महिलाओं से कहा कि वे सात कदम आगे चलने के बाद वापस लौट आएं। महिलाओं ने ठगों के बताए अनुसार किया, लेकिन जब तक वे लौटी तब तक दोनों ठग वहां से गायब हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें