फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पर बेटे की हत्या का आरोप, बिसरा प्रिजर्व

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना में मां पर ही अपने मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगा। बच्चे के दादा ने उसकी मां पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पूरे आचार्य निवासी शकील अहमद का विवाह ढखवा की रहने वाली तैफुल निशा के साथ मई 2014 में हुआ था। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी रहते थे। चार माह पहले बेटे शहनवाज का जन्म हुआ। जिसे लेकर तैफुल अपने मायके में रहने लगी। सोमवार को शहनवाज की मौत हो गई। खबर मिलने पर शकील के पिता शमशुद्दीन परिवार के लोगों के साथ ढखवा पहुंचे। उन्हें पड़ोस के रहने वाले रिश्तेदार से पोते की मौत की खबर मिली थी।

 वहां पहुंचने के बाद वह बहू के ऊपर पोते की हत्या का आरोप लगाने लगे। जिसे लेकर मायके वालों और ससुराल के लोगों के बीच तकरार भी हुई। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने मासूम के मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है। लालगंज के प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें