फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल कनेक्शनों के बदले जेई ने ठगी रकम

Sun, 25 Jan 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए जेई ने ग्रामीणों से 30-30 हजार रुपये वसूले और उन्हें 11925 रुपये की रसीदें देकर बाकी रकम ठग ली। कलान क्षेत्र के गांव इकौना शिवपुरी के रहने वाले तमाम लोगों ने शुक्रवार को सांसद कृष्णा राज से भेंट कर यही शिकायत की। सांसद ने इस मामले में डीएम से बात करने के साथ ही पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गांव के अजय पाल, राजेंद्र पाल, बैजनाथ, रामपाल, सत्यराम आदि 16 लोगों ने उन्हें शपथ पत्र देकर जेई एसके मिश्रा को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने बताया कि शेष धनराशि का हिसाब पूछे जाने पर जेई ने कहा कि बची रकम ऊपर के अधिकारियों को देनी पड़ती है। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त कर अधिकारियों से संपर्क साधा। साथ ही मुख्यमंत्री और ऊर्जामंत्री को भी पत्र लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, जेई मिश्रा ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि निर्धारित शुल्क के अनुसार रकम लेकर रसीदें जारी की गईं है। सभी कनेक्शनों की लाइनें तैयार हो चुकी हैं, असली समस्या ट्रांसफार्मरों की कमी को लेकर है। स्टोर को भेजी सूची के क्रमानुसार सात ट्रांसफार्मर भी दिए जा चुके हैं। जिन्हें नहीं मिला, वह शोर मचा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें