दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर मकान में खड़ी बाइक, नगदी जेवर सहित एक लाख पचास हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
निगोही के किसानों वाले मोहल्ले मेें रहने वाला रामप्रसाद का बेटा मंसुक खाना-पीना खाने के बाद सो गया था। उनकी पत्नी भैया दूज पर अपने मायके गई र्हुइं थीं। आधी रात के बाद मंसुक लघुशंका के लिए उठा और घर के दरवाजे खुले देख सन्न रह गया। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर मुख्य दरवाजे के निकट बने कमरे मेें खड़ी सीडी डान बाइक, बगल के कमरे में रखे बक्से से पचास हजार रुपये, करीब चालीस हजार रुपये के जेवर और अन्य सामान लेकर जा चुके थे। निगोही थाने पर मंसुक ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने न ही रिपोर्ट दर्ज की और न ही घटना स्थल देखने की जरूरत समझी।