फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले-नालियों पर अतिक्रमण को जेसीबी ने किया ध्वस्त

Fri, 09 Jan 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत सदर बाजार चौराहा से की गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर नाले-नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जैसे ही हटाना शुरू किया गया, वैसे ही अधिकांश लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने में भलाई समझते हुए अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे से नगर पालिका प्रशासन जेसीबी लेकर सदर बाजार चौराहा के पास पहुंच गया। इसके करीब आधे घंटे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। जेसीबी ने कपूर पेट्रोल पंप के पास से नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस दौरान एक महिला दुकानदारों की पालिका कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई।
पंखी चौराहा से आगे बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने फोल्डिंग न हटाने के लिए नगर पालिका के सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव से कहा। इस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद व्यापारियों से मामूली नोकझोंक होने के साथ आर्य महिला डिग्री कॉलेज गेट के सामने तक ही अतिक्रमण हटाया जा सका।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका के कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, अवर अभियंता विक्रमाजीत यादव, एसके कनौजिया, ड्राफ्ट्समैन कुलभूषण वर्मा, विजय शुक्ला, जसपाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

...तो दुकान के अंदर कैसे जाएंगे
पंखी चौराहा के पास अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सभी दुकानों के सामने से पटरियां तोड़ दी गईं। साथ ही जाल भी हटा दिए गए। इस पर दुकानदारों ने पालिका कर्मियों से कहा कि वे लोग और ग्राहक दुकान के अंदर कैसे जाएंगे। इस पर पालिका कर्मियों ने कुछ दुकानों के सामने करीब तीन फीट का रास्ता छोड़ दिया।

बहादुरगंज में आज गरजेगी जेसीबी
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को आर्य महिला डिग्री कॉलेज गेट के सामने से लेकर बहादुरगंज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। बहादुरगंज से घंटाघर तक अतिक्रमण 12 जनवरी को हटाया जाएगा।

प्रशासन की सख्ती देख खुद तोड़ डालीं पटरियां
नाले के ऊपर कब्जा करके बनाई र्गइं पट्टियों को तमाम दुकानदारों ने खुद ही तोड़ डाला। सदर बाजार चौराहा के पास एक महिला दुकानदार ने थोड़ी बहस की, लेकिन प्रशासन ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद तो कई दुकानदार तो खुद नाले पर बनी पटरियों को खुद ही तोड़ने में लग गए।

जाम लगने से परेशान हुए राहगीर
अतिक्रमण हटाने के दौरान पंखी चौराहा के पास कई बार जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा इसलिए हुआ, जब सदर बाजार में अतिक्रमण हटाया जा रहा था, तो प्रशासनिक अमले के साथ ही दुकानदारों की खासी भीड़ भी मौके पर जमा थी। वहीं बहादुरगंज की ओर से आने वाले तमाम राहगीर और वाहन चालक उसमें फंसते रहे। हालांकि बाद में सदर बाजार थाना पुलिस ने पंखी चौराहा से वाहनों को रोक दिया। साथ ही तमाश बीनों की भीड़ को वहां से हटाती रही।

अतिक्रमण हटाने में हो रहा पक्षपात: लालजीत  
विशाल दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत वर्मा ने कहा कि शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कहा कि इसके विरोध में विशाल दल की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें