फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर बाद भी एफसीआई मजदूरों को नहीं मिली नौकरी

Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई मे 250 मजदूरों की नियुक्ति का मामला अब गरमाता जा रहा है। केंद्रीय औद्योगिक प्राधिकरण के आदेश के एक साल बाद भी मजदूरों को नौकरी नहीं मिली है, जिसको लेकर मजदूर महिला नेता ने केंद्रीय खाद और रसद मंत्री राम विलास पासवान से भेंट की और भुखमरी की कगार पर पहुंचे मजदूरों को नौकरी और उनके बकाया भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि रोजा के एफसीआई अटसलिया डिपो में कार्यरत 250 मजदूरों ने लेबर मेठ शराफत अली की अगुवाई में तीन साल पहले हाईकोर्ट में रिट फाइल की थी, जिसे केंद्रीय औद्योगिक प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया गया था। वहां विचारण के दौरान 16 जुलाई 2014 को प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. मंजू निगम ने 250 मजदूरों को एफसीआई का मजदूर मानते हुए उनको नियमित करने और उनके एरियर के भुगतान के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक उसका अनुपालन नहीं हो सका है। मजदूरों की अगुवाई कर रहीं लखनऊ की रीता पाठक श्रम मंत्री बंगारू दत्रातेय से मिलीं और प्रकरण खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के पास कार्यवाही के लिए संदर्भित हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्री ने मामले को जल्द ही सुलझाने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें