रोजा (शाहजहांपुर)। द्वारचार के दौरान दुल्हा और दुल्हन के भाई के बीच मारपीट होने के बाद बरात को बिन दुल्हान के बैरंग होनी पड़ी। बारात में मारपीट के दौरान भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। मामला थाने तक नहीं पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का खर्च वापस कर दिया है।
रोजा थाने के गांव अटसलिया से एक बरात शुक्रवार को जमुका गांव गई थी। बरात चढ़ने के दौरान द्वारचार की रस्म चल रही थी। खुशी में बराती नाच रहे थे। इसी दौरान दुल्हान के भाई और दूल्हे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इससे बरात में हंगामा खड़ा हो गया। कई बराती वहां से भाग निकले। किसी तरह से बीच-बचाव कराया गया। इसके बाद दुल्हन के भाई ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे ने भी शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए नाते-रिश्तेदार काफी कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के हुए खर्च को वापस किया। बरात बैरंग हो गई। हालांकि, मामला थाने नहीं पहुंचा। पूरा मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।