निगोही (शाहजहांपुर)। कुकर फटने से खाना बना रही तीन बहने झुलस गई। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर निवासी पुत्तूलाल की बड़ी पुत्री 18 वर्षीय सीताश्री शनिवार सुबह करीब सात बजे घर में खाना बना रही थी वहीं उसकी दो पुत्रियां 16 वर्षीय लक्ष्मीदेवी व 14 वर्षीय मधू पास में बैठी सीताश्री से बातें कर रहीं थी। सीताश्री ने गैस चूल्हा बंद कर कुकर जैसे ही उतारकर जमीन पर रखा तभी उसका ढक्कन तेज आवाज करता हुआ किचिन की छत से टकराकर नीचे गिरा और कुकर में बन रही सब्जी तीनों बहनों के उपर गिरी। जिससे तीनों बहनें झुलस गई। परिजन तत्काल तीनों को निजी अस्पताल ले गए। जहां सीताश्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।