टॉवर पर रंगरेलियां मना जाने पर हंगामा
गांववालों के पहुंचने पर बाइक से भागे मनचले
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
क्षेत्र में एक मोबाइल कंपनी के टॉवर के केबिन में रंगरेलियां मनाए जाने की जानकारी होनेे पर गांव के लोग भारी संख्या में टावर पर पहुंच गए। हंगामा होने पर युवती अपने कथित देवर के साथ मौके से भाग निकली।
सोमवार सुबह एक युवती दो युवकों के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव में लगे टेलीफोन टॉवर पर पहुंची। इसी बीच गांव के लोग भी टॉवर की ओर शौच को गए थे। टॉवर के केबिन में युवती को जाते देख लोगों को शक हुआ तो गांववालों को जानकारी दी गई। सूचना पाकर तमाम लोग टॉवर पर जा पहुंचे। इसी बीच कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो तीन युवक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। हंगामा होने पर युवक और युवती बाहर निकले। लोगों के पूछताछ करने पर युवती ने एक युवक को अपना देवर बताते हुए कहा कि टॉवर पर काम करने वाले उसके रिश्तेदार हैं। वह उनसे मिलने आई थी। इसके बाद युवती एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई और गांव के लोग भी मौके से चले गए। गांव में मामले की व्यापक चर्चा है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने इस संबंध में जानकारी मिलने से इंकार किया है।