फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद को आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार खुद को आग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव में युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं लेकिन परिवार वाले बेटी की मौत पर चुप हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे वह नाराज हो गई और गुमसुम होकर कमरे में चली गई। परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसका गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ। इस पर परिवार वालों ने उसे अकेला छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने मौका पाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली, जब उसने चीख-पुकार मचाई, तब परिजनों को जानकारी हुई और आग पर जैसे-तैसे बमुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के लोग उसे जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, तब तक उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को युवती की आग से जलकर चर्चा आम हुई तो इसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। परिवार वालों को इस तरह बेटी की मौत पर गम है लेकिन आग क्यों लगाई, इस बात पर चुप हैं।
विज्ञापन


मामला मेेरे संज्ञान में नहीं आया है, यदि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर या शिकायत मिली तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुदागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें