फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली राप्ती एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात टीटीई और यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर रेल प्रशासन ने इस का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे के बाद राप्ती गंगा एक्सप्रेस देहरादून से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उस वक्त प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन में चढ़ने लगे। एक युवक अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठना गया था। इसी दौरान चेकिंग स्टाफ पहुंच गया। ट्रेन में सामान चढ़ाने को लेकर उसका विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। आरपीएफ थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार भी कहना है कि पूरे मामले यात्रियों और टीटी के बीच नोकझोंक होने की बात सामने आई है। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रेल प्रशासन ने भी मामले में जांच बैठा दी है। टीटीई स्टाफ को तलब किया गया है।

राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट की जानकारी मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया है। चेकिंग स्टाफ और टीटीई को तलब किया गया है। उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे और पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर जांच में टीटीई स्टाफ दोषी पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें