फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर एक युवक से 20800 रुपये ठग लिए गए। जानकारी होने पर उसने शिकायत की तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव धर्मापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके ई मेल पते पर 20 जनवरी को मेसेज आया। मेल में बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र के आवेदन के लिए कहा गया था। मेल पर दिए मोबाइल नंबरों पर बात की तो उसे बैंकिग सेवा के बारे में जानकारी दी गई और रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। 23 जनवरी को उसने अपने बैंक खाते से बताए गए बैंक खाते में 3800 रुपये, 28 जनवरी को 12 हजार रुपये, 30 जनवरी को पांच हजार रुपये जमा करा लिए गए।
जब उसने कॉल करने वाले कथित पंकज कुमार से अपने ग्राहक सेवा केंद्र के विषय में जानकारी चाही तब वह टालमटोल करने लगा और कहा कि मेरे अधिकारी देवेश से बात कर लो वह तुम्हारा काम जल्दी करा देंगे। उसने पंकज के बताए मोबाइल नंबर पर देवेश से बात की तो वह उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 27 फरवरी को उक्त लोगों ने उसे गाली गलौज करते हुए दोबारा फोन करने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज क र ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें