फोटो-39,हमले में घायल पंकज के चाचा और भाई
फोटो-40,गोली से घायल पंकज उर्फ पवन देव
युवक को मारी गोली, भाई और चाचा को किया लहूलुहान
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए चचेरे भाई और चाचा को भी लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुरगांव निवासी 20 वर्षीय पंकज उर्फ पवनदेव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपनी छत पर बैठा था, तभी मकान के सामने रह रहे पड़ोसी रा्जकुमार ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। छत से नीचे उतर कर उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। शोर शराबा सुनकर गांव के और लोग आ गए। उन लोगों ने मामला शांत करा दिया लेकिन राजकुमार मन ही मन रंजिश मान बैठा। शुक्रवार सुबह वह फुफेरे भाई राकेश के साथ बुखार की अपनी दवा लेने बाइक से निकला, तभी घर से निकलते ही राजकुमार ने अपने साथी शिवपाल व सियाराम के साथ मिलकर घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह उन लोगों से छूटकर बचने के लिए भागा तो उन लोगों ने लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। इससे गोली उसके दाहिने कूल्हे पर लगी और वह घायल हो गया। उसे बचाने उसके चचेरे भाई मनोज और चाचा श्याम बिहारी आए तो उन्हें भी लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। उसने यूपी 100 को कॉल करने के बाद थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।