फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृभको श्याम फर्टिलाइजर के कर्मचारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी के पीछे नहर रोड पर मंगलवार रात लुटेरों ने कृभको श्याम फर्टिलाइजर फैक्ट्री के कर्मचारी को लूट लिया। लुटेरे उनके पास से तीन हजार की नकदी और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने घटना की सूचना पर रात में ही मौका मुआयना किया लेकिन लुटेरे नहीं मिले। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी दिनेश सिंह मंगलवार रात लगभग नौ बजे साइकिल से नहर रोड से होकर जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए जा रहे थे। कालोनी से निकलकर जैसे ही वह नहर रोड पर पहुंचे, तभी उन्हें तीन बाइकों के साथ छह युवक खड़े हुए मिले। वह जैसे ही उन लोगों के पास से गुजरे, तभी युवकों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी से तमंचा सटा दिया। इसके बाद युवकों ने दिनेश के पास से तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद दिनेश ने घर पहुंचकर यूपी 100 डायल को सूचना की। कुछ ही देर में 100 डायल की गाड़ी और अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरे भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें