फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित मायके में 25 वर्षीय अनुराधा ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल बाइक की मांग को लेकर अनुराधा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुराधा की शादी दो महीने पहले कांट थाना क्षेत्र के गांव मोतिहासा में नीरज से हुई थी।
विज्ञापन

गांव रामपुर संडाखास निवासी माखनलाल ने बताया कि शादी की पहली विदा के बाद चौथे दिन वह बहन अनुराधा को विदा कराके मायके ले आया। इसके बाद ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए। आरोप लगाया कि मोबाइल फोन पर जब भी कभी अनुराधा की अपने ससुराल वालों से बात होती थी तो वे बाइक की मांग शुरू कर देते और उसे धमकाते थे। इस पर उसने और उसके परिवार वालों ने कहा कि कुछ दिन रुक कर कांट में मकान के लिए जगह खरीदने के बाद दे देंगे, लेकिन वे लोग जिद पर अड़े रहे। मंगलवार को अनुराधा की ससुराल वालों से मोबाइल पर बात हुई थी। पूछने पर उसने देवर से बात होने की जानकारी दी लेकिन क्या बात हुई, यह नहीं बताया। इसके बाद से वह कुछ गुमसुम हो गई। मंगलवार शाम लगभग सात बजे उसने रस्सी से गले मेें फांसी का फंदा कसा और कमरे में कुंडे से लटक गई। माखनलाल ने बताया कि उस वक्त परिवार के लोग घर के बाहर नाली का निर्माण कार्य देख रहे थे। जब माखनलाल ने मकान के अंदर जाकर बहन को आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से भिड़ा था, जब उसने धक्का देकर खोला तो सामने बहन की लाश लटकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। निगोही थाने के कार्यवाहक प्रभारी आरके शर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें