फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगेतर के घर फंदे पर लटकी मिली सीतापुर की युवती के मामले में मां की ओर से मंगेतर और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना हरगांव के जहांगीराबाद निवासी रजनी सिंह पत्नी शिवपाल सिंह ने शनिवार देर शाम सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी श्रुति सिंह बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के बाद गांव मरखापुर से 23 मार्च दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसकी पुत्री को रोजा के गांव शेरपुर निवासी बादाम सिंह और उसके भाई पदम सिंह ने शाहजहांपुर के मोहल्ला बहादुरपुरा स्थित किराये के मकान में बुला लिया था। बादाम सिंह से बेटी का रिश्ता तय हो चुका था। उसी के कमरे में फंदे से पंखे के कुंडे से लटका उसकी पुत्री का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामलेे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें