फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस का कांशीराम कॉलोनी में छापा, किशोरी और अधेड़ कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस का कांशीराम कॉलोनी में छापा, किशोरी और अधेड़ कब्जे में
विज्ञापन

एक सप्ताह से कॉलोनी के एक आवास में बंधक बनाकर रखी गई थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी में गोरखपुर पुलिस ने छापा मारकर अपहरण कर लाई गई युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को साथ ले गई। अहम बात यह है कि किशोरी एक सप्ताह तक बंधक बनाकर यहां रखी गई और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार रात गोरखपुर पुलिस ने ब्लॉक 41 की चौथी मंजिल के एक आवास में छापा मारा। यहां एक किशोरी व एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पकड़ लिया। किशोरी के संबंध में गोरखपुर के एक थाने में अपहरण का अभियोग पंजीकृत है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती का अपहरण कर ले आया था। कई संभावित ठिकानों पर तलाश की गई पर सुराग नहीं लगा। सर्विलांस के जरिए पता चला तो यहाँ दबिश दी गई। पुलिस दोनों को अपने साथ गोरखपुर ले गई। आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि घर से केवल आरोपी ही बाहर निकलता था। जबकि किशोरी कमरे में बंद रहती थी। जब आरोपी घर के बाहर निकलता था तो ताला डाल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें