फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में प्रेमी युगल की मौत का मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के एक गांव में प्रेमी युगल की मौत से मातम का माहौल है। पुलिस ने अभी तक मामले में जांच और कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव की युवती का गांव में ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिवार के लोगों ने युवती पर बंदिशें लगाते हुए कुछ माह पहले उसकी शादी कर दी थी, लेकिन गौना नहीं होने के कारण युवती मायके में ही रह रही थी। 26 अगस्त को युवती के घरवालों ने युवक की पिटाई कर दी थी, इससे क्षुब्ध युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 28 अगस्त को युवती ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर उसे बंडा के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिवार के लोग उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां युवती की मौत हो गई, इसके बाद युवती का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दो दिन में दो मौतों से गांव में सन्नाटा है और मातम का माहौल है, लेकिन प्रेमी युगल की मौत के मामले में गांव के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। गांव के एक युवक ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि प्रेमी आयु में प्रेमिका से छोटा था, जिस कारण युवती के परिवार के लोगों को शादी से एतराज था, जबकि युवक के परिवार के लोगों को प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। युवक का विवाद होने और उसके जहर का सेवन कर लेने के बाद परिवार के लोगों को प्रेम कहानी का पता चला सका। युवक की मां रो रोकर कह रही थी कि उसे पहले से पता चल जाता तो वह लड़की के घर वालों को किसी तरह से शादी के लिए राजी कर लेती और उसका बेटा जिंदा होता। एसओ महेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है, कोई सूचना और तहरीर भी नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

युवती के ससुराल के लोग गांव में थे मौजूद
जिस दिन युवक का प्रेमिका के घर वालों से विवाद हुआ उस दिन युवती के जेठ और ससुर उसके घर मौजूद थे। विवाद के बाद युवक की मौत और बाद में प्रेमिका की मौत के समय भी दोनों युवती के घर थे। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद दोनों वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर हैं दोनों के घर
गांव में एक ही बिरादरी के लोगों का बाहुल्य है। इस कारण भी लोग प्रेमी युगल की मौत के मामले में चुप्पी साधे हैं। युवक और उसकी प्रेमिका का घर गांव में 50 मीटर की दूरी पर है। दोनों परिवारों के बीच संबंध भी ठीक हैं। युवती की ससुराल के लोगों से गांव जाकर संपर्क किया गया तो उन्होंने भी कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें