फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या से पहले कौशल से किया गया था कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल के दो हत्यारोपी जेल भेजे गए
विज्ञापन

शुक्रवार को कर दी गई थी हत्या, शनिवार को मिला था शव
एक आरोपी अभी भी फरार
फोटो-26
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। गांव मीरपुर के कौशल की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म भी किया गया था। शनिवार को शव मिलने के बाद गांव के लोगों ने कुकर्म की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है।
गौरतलब है कि गांव मीरपुर निवासी आसाराम का सात वर्षीय पुत्र कौशल अपने बड़े भाई 10 वर्षीय शिवम के साथ शुक्रवार शाम गांव से कुछ दूर एक निजी नलकूप पर नहाने गया था। शिवम नहाने के बाद साइकिल से घर आ गया, लेकिन देर कौशल नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रात में काफी देर तक तलाश करने के बाद भी कौशल का पता नहीं चल सका था। शनिवार दोपहर 12 बजे कौशल का शव निर्वस्त्र हालत में गांव मीरपुर से कोंप जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पिता ने गांव नाहिल के रामकिशोर, जुलकिशोर और मलइया के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि नामजद शराब पीने उसके गांव आते थे और बाइक उसके घर के सामने खड़ी कर देते थे। मना करने पर उक्त उससे रंजिश मानने लगे थे, इसी कारण कौशल की हत्या की गई है। लोगों ने शनिवार को ही रामकिशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। जुगलकिशोर को रविवार को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे गांव पहुंचकर जांच की थी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह आसराम के बाइक खड़ी करने को लेकर की जा रही टोका टोकी से नाराज थे। शुक्रवार को मीरपुर आते समय रास्ते में आसाराम का पुत्र कौशल दिख गया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट में कुकर्म की धारा बढ़ाकर रामकिशोर और जुगलकिशोर को जेल भेज दिया है। मलइया अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

00
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सोमवार को दो आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। जांच चल रही है। तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
जितेंद्र सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें