फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाखूनों से अमरजीत की हत्या का राज तलाशेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)। गांव मुड़िया छावन के सात वर्षीय छात्र अमरजीत की हत्या के मामले में पुलिस वैज्ञानिक ढंग से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों के नाखून कटवाकर कब्जे में लिए हैं।, नाखूनों में त्वचा के अंश और डीएनए जांच कर हत्याकांड में सुराग जुटाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन घटना के जल्द खुलासे का दावा जरूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजेश के पुत्र अमरजीत का शव दो मई की सुबह गांव से बाहर की ओर मगरेलाल की भूसे की मड़ैया में बल्ली से लटका मिला था। अमरजीत का शव उसकी ही टी शर्ट से लटका था। शव के पास से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में किसी वस्तु को घसीटे जाने के निशान भी मिले थे। पहली ही नजर में मामला हत्या का नजर आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और राजेश की ओर से हत्या, सबूत मिटाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि अमरजीत की हत्या फंदे पर लटकने से नहीं हुई है। उसकी हत्या गला दबाकर करने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। मामले में चल रही जांच की एएसपी खुद निगरानी कर रहे हैं, इस कारण पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
अमरजीत के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस राजेश के भाई सर्वेश, रामू, श्यामू, राजेश के घर रहने वाले उसके साले अखिलेश, राजेश के मौसा रामदास के नाखून कटवा कर जांच के नाम से ले गए हैं। कुछ अन्य लोगों पर भी शक की सुई टिकी हुई है, उन पर खुफिया तरीके से निगरानी की जा रही है। बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है आरोपी पुलिस की निगाह में हैं, इस कारण वैज्ञानिक जांच का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सच सामने होगा।
विज्ञापन


वाकपटु था अमरजीत
मकसूदापुर। परविार के लोगों के अनुसार अमरजीत काफी वाकपटु था और वह कोई भी बात छिपाता नहीं था। घर में सारी जानकारी देने के कारण ही शक है कि उनसे कोई ऐसी बात देख ली जिसका भेद खुलने से डर से उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारे को डर रहा होगा कि वह मामले की जानकारी परिवार वालों को दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें