फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरई में लगी आग गांव के नजदीक पहुंची, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट/अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग की चिंगारी से कांट क्षेत्र में नरई में आग लग गई, वहीं अल्हागंज क्षेत्र में बिजली स्पार्किंग से खेतों में पड़ा 80 बीघा भूसा जल गया। जैतीपुर में भी नरई में लगी आग गांव के नजदीक तक पहुंच गई इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मल्हपुर से सटे खेत में बिजली तार में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से नरई में आग लग गई। तेज हवा के झोके के साथ उठी आग की लपटें बड़े वाजपेयी की कद्दू की फसल को जलाते हुए गांव की ओर बढ़ने लगीं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग बिसरा, पथरा, नगरा, भिठौली गांवों के नजदीक तक भी पहुंच गई। गांव निवासी गौरव मिश्रा की सूचना पर फायर ब्रिगेड, यूपी 100 पुलिस पहुंच गईं। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस आग में एक नीलगाय की भी जलकर मौत हो गई। वहीं अल्हागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलू नगला के मजरा हरनाई की मड़ैया के पास स्पार्किंग से आग लगने से सुरेंद्र सिंह, राम प्रकाश, अजीत सिंह, रामकिशोर, नरेशपाल का 80 बीघा भूसा जल गया। उधर, जैतीपुर के बमिहाना गांव में भी नरई में लगी आग गांव के नजदीक पहुंच गई। इससे हड़कंप मच गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें