फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के अपहरण और लूट में प्रयुक्त बोलेरो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दंपति का वाहन सहित अपहरण कर लूट करने के मामले में बोलेरो को नानपारा पुलिस ने लावारिस हालात में बरामद कर लिया है। आरोपी पुलिस से फोन पर बात कर रहे हैं, लेकिन सामने आने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामला लेने देन का है।
विज्ञापन

जिला बहराइच के कोतवाली नानपारा के गांव रजवापुर के मोहम्मद सुलेमान ने सात जनवरी को नानपारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 दिसंबर को वह अपनी पत्नी नूरजहां के साथ अपनी बोलेरो गाड़ी से बहराइच से घर जा रहा था। रास्ते में एक मार्शल वाहन सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और रिवाल्वर, तमंचा आदि तान कर शोर नहीं करने की हिदायत दी और उसे पत्नी और गाड़ी सहित पुवायां के गांव बिलसिया दौलतपुर ले आए और एक घर में बंद कर दिया। उसके पास से तीन हजार रुपये, मोबाइल, हस्ताक्षर कराकर 11 चेक लूट लिए। दूसरे दिन उससे सादे स्टांप व कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और 28 दिसंबर की रात 12 बजे उसे और पत्नी को घटनास्थल से दो किमी दूर छोड़कर चले गए।
उसने पास के धान मिल से गांव के बारे में जानकारी ली। घर आकर देहात के कारण वह पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। नानपारा पुलिस ने नबीउल्ला और कश्मीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और मंगलवार को दबिश दी तो कश्मीर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने नबीउल्ला से बात कराई तो वह सामने नहीं आया, लेकिन बोलेरो को गांव जेबां के पास खड़ी कर बरामद करा दिया। कश्मीर सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। कश्मीर सिंह ने बताया कि मामला लेन देन का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें