फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 105 लीटर शराब, उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। छापामार अभियान में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी गई। कर इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट के पास छापा मारा गया। यहां कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब बना रहे लोगों को ललकारा तो गांव फगुनिहाई निवासी हरिवंदर सिंह मौके से भाग निकला। मौके से फगुनिहाई के हरदेव सिंह, गांव कमालपुर के नन्हे लाल और रामसागर को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण, छह ड्रम, पीपे, पांच किलो यूरिया खाद, 105 लीटर कच्ची शराब आदि बरामद किया गया। मौके पर मिले 11 सौ लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें