रामकोला। सोमवार की रात रामकोला थाने से 500 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे चोर नकदी और कीमती सामान उठा ले गए। मंगलवार को सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
रामकोला कस्बे के खेतान मिल वार्ड नंबर 11 ओम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ का बताशा गली में पान व जरनल स्टोर की दुकान है। वह रोज की भांति सोमवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था। उनकी दुकान से कुछ नकदी और चांदी के सिक्के गायब थे।
दुकानदार के मुताबिक करीब पांच हजार रुपये नकदी व 22 चांदी का सिक्के चोरी गया है। क्षेत्र ग्राम कुसम्हा टोला परवलिया निवासी रामसनेही कुशवाहा पुत्र बिल्लर कुशवाहा की रामकोला कप्तानगंज रोड पर जनता इंटर कॉलेज के सामने घड़ी की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान में भी चोरी की वारदात की। इनकी दुकान से भी चोर कुछ नकदी और कीमती घड़िया उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक सात हजार नकदी तथा लगभग तीस हजार की घड़ी चोरी हुई है। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।