फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/अल्हागंज। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव ततियारी निवासी 50 वर्षीय जोगराज अपने चाचा ऊधन सिंह के साथ मंगलवार रात खेत पर धान की फसल की रखवाली के लिए गए थे। जोगराज फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे से गांव को जाने वाले मार्ग किनारे सो गए। वहीं ऊधन भी खेत के दूसरे कोने में चारपाई पर सो गए। बुधवार सुबह ऊधन सोकर उठे तो देखा कि जोगराज का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर के नीचे का हिस्सा किसी वाहन से कुचला था। वह भाग कर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो गई है, तीसरी बेटी रूमा शादी लायक है।
इधर, दूसरी शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर मंगलवार देर शाम लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मछेछा के पास हुई। गांव मछेछा निवासी छेदालाल का 28 वर्षीय पुत्र अंबरीश पैदल ट्रॉली के सहारे से इंजन खेत से लेकर घर जा रहा था। तभी उसे पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे 12 वर्षीय आदित्य, आठ वर्षीय प्रियंका, छह वर्षीय अंशिका हैं। पत्नी कन्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें