शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर रविवार देर रात भूड़ा-मैनारी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार प्याज से भरा एक ट्रक यहां से पुवायां की तरफ जा रहा था। रात लगभग तीन बजे ट्रक जब पियरे गांव के आगे पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।