शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव कुकरमुहा निवासी 25 वर्षीय देशराज को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। अब उसकी हालत में सुधार है। वहीं थाना तिलहर के गांव नरसा नगला निवासी 26 वर्षीय कुलदीप को भी सोमवार शाम बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।