फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर।
थाना खुदागंज क्षेत्र के एक गांव में फरीदपुर निवासी युवक ने प्रेमिका के चक्कर में शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने लड़की के घरवालों पर बेटे की जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बरेली के कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी नंद किशोेर का 26 वर्षीय पुत्र निर्दोष कुमार फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। इसलिए उसका खुदागंज के एक गांव में आना-जाना था। उस गांव में उसके दूर के रिश्तेदार रहते हैं। इसलिए देर हो जाने पर वह अक्सर वहां रुक जाता था। इसी बीच उसके संबंध उस परिवार की लड़की से हो गए। उसने लड़की की चाहत में उसके घरवालों पर रुपये भी खर्च करने शुरू कर दिए। बताते हैं कि उसने लड़की से शादी करने के लिए घरवालों से बात की तो उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। खुदागंज क्षेत्र के गांव देवरास निवासी राकेश ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उसके पिता नंदकिशोर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जिस लड़की से प्रेम करता था, उसके घरवालों ने अपना मकान बनवाने के लिए बेटे से एक लाख बीस हजार रुपये ले लिए थे। बाद में अपनी बेटी से शादी करने से भी मना कर दिया। आरोप लगाया कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की गई है। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें