फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर सुसराल में विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतक के मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से ससुराली फरार हैं।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव सिंगोई निवासी धर्मपाल शर्मा ने अपनी बेटी शशि की शादी करीब दो साल पहले इस्लामनगर थाने के गांव मितरौली निवासी अंकेश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र सुखपाल से की थी। हैसियत के मुताबिक, दान-दहेज भी दिया। ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर अक्सर शशि को प्रताड़ित करते थे। कई बार नाते-रिश्तेदारों को बुलाकर सुलह-समझौता भी हुआ। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शुक्रवार रात शशि की हत्या कर दी। इसके बाद घर से फरार हो गए। खबर मिलने पर मायके के लोग शशि की ससुराल पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें