फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत से घर में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार और मोहल्ला नरायनपुर निवासी मोनू पल्लेदारी का काम करते हैं। रविवार दोपहर दोनों बाइक से किसी काम से कसबे में जा रहे थे। नगर में ही सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सहित मौके से भाग निकला। हादसे में सुरेश और मोनू गंभीर घायल हो गए। सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक ने दोनों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया और मोनू को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने सुरेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। हादसे से सुरेश के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रामसुती देवी, पुत्र विशाल, राजन, राजवीर, प्रिंस का रो रोकर बुरा हाल है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


घर का अकेला कमाऊ सदस्य था सुरेश
खुटार (शाहजहांपुर)। सुरेश अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और जीविका का कोई और साधन न होने के कारण पल्लेदारी कर परिवार की गुजर बसर करता था। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी रामसुती देवी रो रोकर कह रही है कि अब उसका और बच्चों का ध्यान कौन रखेगा। मृतक का सबसे बड़ा पुत्र विशाल 11 और सबसे छोटा प्रिंस तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें