फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई, 20 दिन में 18 वीं बार मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद रेल मंडल में रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के नाम पर शनिवार को भी अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक की वजह से लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रेन प्रभावित रहीं। काशी विश्वनाथ, अकालतख्त, श्रीमजीवी एक्सप्रेस को देरी से चलाया गया। सीतापुर सिटी पैसेंजर रद्द करनी पड़ी वहीं शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। ब्लॉक की वजह से यात्री परेशान रहे। अप्रैल के 20 दिन में 18 वीं बार मेगा ब्लॉक से ट्रेनों का टाइम टेबल बुरी तरह गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

कोहरे का हवाला देकर 15 नवंबर को रद्द की गईं एक दर्जन ट्रेनों का संचालन अब तक बहाल नहीं हो सका है। इसी बीच वाराणसी, रायबरेली, लखनऊ रेल सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 30 अप्रैल तक बरेली-प्रयाग पैसेंजर, त्रिवेणी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, डुप्लीकेट पंजाब मेल, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर इन दिनों गिनी-चुनी ट्रेन ही बची हैं। इस बीच बार-बार लिए जा रहे मेगा ब्लॉक ने इन ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा दिया है। शनिवार को मुरादाबाद रेल मंडल में 11:30 से 4:30 बजे तक पांच घंटे मेगा ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि शनिवार को अप्रैल महीने के 20 दिन में मुरादाबाद रेल मंडल में 18 वीं बार मेगा ब्लॉक लिया गया है। सबसे ज्यादा अब तक 10 बार अप लाइन पर ब्लॉक लिए जा चुके हैं। वहीं डाउन लाइन पर भी आठ बार सेमी और मेगा ब्लॉक लिए जा चुके हैं।

ऐसे लिए गए मेगा ब्लॉक
अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में अप लाइन पर तीन बार मेगा ब्लॉक लिए गए। दो अप्रैल, छह अप्रैल, सात और आठ अप्रैल को अप लाइन पर पांच-पांच घंटे के मेगा ब्लॉक लिए गए। इसके बाद भी काम पूरे नहीं हो सके। ऐसे में 10, 14, 17 और 18 अप्रैल को भी अप लाइन पर मेगा ब्लॉक रहा। इस दौरान कई बार सेमी ब्लॉक लेकर भी काम निपटाए गए। डाउन लाइन पर नौ अप्रैल, 15 अप्रैल, 17 और 19 अप्रैल को मेगा ब्लॉक रहे। इस लाइन पर भी कई बार सेमी ब्लॉक ने भी रेल की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


अप लाइन पर आज फिर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक
शाहजहांपुर। अगर आपने ट्रेन से दिल्ली की ओर जाने का मन बनाया है तो रविवार को कोई और विकल्प तलाश कर लीजिए। शनिवार को अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के बाद रविवार को भी पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मेगा ब्लॉक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। पांच घंटे लखनऊ से बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, टनकपुर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेगी। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि रविवार को भी अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।

गर्मियों में तापमान बढ़ने से रेल पटरियां फैलाव लेती हैं। इन दिनों रेल रूट पर ट्रेनों का ट्रैफिक काफी कम है। ऐसे में ब्लॉक लेकर ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम किया जा रहा है। ट्रेनों के निरस्तीकरण और ब्लॉक की वजह से यात्रियों को कुछ असुविधा हो रही है। रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। इसके बाद सफर काफी सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर-मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें