फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट न देने पर दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। सिगरेट न देने पर दो लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी दुकान में रखे सात हजार रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन

गांव बरगदा के कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि गांव मकसूदापुर बाजार में उसकी फास्ट फूड और गन्ने के रस की दुकान हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे पास के गांव के दो लोग आए और सिगरेट मांगने लगे। सिगरेट न होने की बात पर उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और दुकान का सारा सामान, मोबाइल आदि तोड़ डाला। आरोपी दुकान में रखे सात हजार रुपये भी निकाल ले गए और धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें