फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिद खेल निवासी 38 वर्षीय राजीव कुमार के साले गुड्डू के बेटे का कांशीराम कॉलोनी में नामकरण संस्कार था। वह पत्नी 35 वर्षीय अंजू व चार वर्षीय बेटी सगुन और सात वर्षीय बेटा राज के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होकर दावत खाकर बाइक से बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लौट रहे थे। जैसे ही बाइक गर्रापुल पर हनुमान मंदिर के सामने पहुंची, तभी सामने से आए ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजीव और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी सगुन ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजीव व उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी अंजू और बेटे राज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजीव कमानी मैकेनिक था।
इधर, निगोही क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मिश्रीपुर गांव के पास यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर की ओर आ रहा टेंपो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो सवार मीरानपुर कटरा के गांव रमापुर उत्तरी निवासी 35 वर्षीय प्रदीप गंगवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर घायल चौक निवासी 30 वर्षीय सुनीता पत्नी रवनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायल प्राइवेट अस्पताल चले गए। मृतक प्रदीप निगोही में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें