फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खोखों समेत चार से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड के पास सपा नेता की दुकानों समेत चार दुकानों से चोर हजारों का माल व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


सातनपुर गांव निवासी सपा राठौर साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष अरविंद साहू की सातनपुर मंडी के पास लोहे की तीन अस्थायी दुकानें (खोखा) रखे हैं। तीनों खोखों पर अरविंद साहू मोबाइल, आटा चक्की और पान मसाला बेचने का काम करते हैं।

इनके पास ही अमर सक्सेना निवासी सातनपुर का भी खोखा है। गुरुवार रात अरविंद साहू का पुत्र राजकुमार और अमर सक्सेना खोखे बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने पीछे से चारों खोखों के टीनशेड उचकाए और अंदर घुस गए। चोर खोखों में रखा सामान, नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह राजकुमार जब दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अमर सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। राजकुमार ने बताया कि चोर मोबाइल की दुकान से नौ मोबाइल, ढाई हजार रुपये, परचून की दुकान से सामान, चक्की से पान-मसाला और सिगरेट के डिब्बे चोरी कर ले गए।

अमर सक्सेना ने बताया कि चोर गोलक में रखे ढाई सौ रुपये और परचून का सामान चुरा ले गए। अरविंद साहू ने बताया कि उनके यहां जनवरी में भी चोरी हो चुकी है। आईटीआई चौकी प्रभारी भानुप्रकाश ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सपा नेता के खोखों समेत चार दुकानों से चोरी

मोबाइल शॉप से नौ मोबाइल व सामान चोरी
परचून दुकान से नगदी व परचून का माल किया पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें