फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां मिलाकर पिलाई शराब, फिर फावड़े से किया वार

Sat, 16 Jun 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वामी रामाधार स्कूल के प्रधानाचार्य की हत्या में शामिल उसकी पत्नी को प्रेमी के साथ मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल प्रेमी के दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों ने मिलकर 23 जनवरी की रात 11:20 बजे घटना को अंजाम दिया था। प्रभाकर को नशे की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई गई फिर नशे में बेसुध होने पर उसकी गर्दन पर फावडे़ से वार करके हत्या कर दी गई गई। पुलिस ने फावड़ा और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पत्नी शिल्पी को प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्रा ने उसके प्रेमी विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू के साथ दो बार देख लिया था। इस पर शिल्पी को प्रभाकर ने पीटा भी था। दोनों के प्रेम संबंधों में बाधक बने प्रभाकर को हटाने के लिए छोटू ने बी फार्मा का कोर्स कर रहे गांव पहाड़पुर निवासी अपने दोस्त शिवम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। इसमें प्रभाकर की पत्नी शिल्पी भी शामिल रही। 21 जनवरी को शिल्पी उर्फ माया कानपुर स्थित ससुराल से मिर्जापुर पति के पास आई और फिर यहां तीनों ने मिलकर 23 जनवरी की रात 11:20 बजे प्रभाकर को नशीली गोलियां डालकर शराब पिलाई, जब प्रभाकर शराब के नशे में बेसुध हो गया, तब फिर छोटू ने प्रभाकर के गर्दन पर फावड़े से वार करके हत्या कर दी। शव सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगाने के बाद पत्नी शिल्पी उर्फ माया 24 जनवरी को कानपुर के थाना बर्रा क्षेत्र में संघर्ष नगर कर्रही स्थित ससुराल लौट गई। इधर 26 जनवरी को स्कूल में जब ध्वजारोहण के समय प्रधानाचार्य प्रभाकर नहीं आए, तब फिर उनके बारे में चर्चा शुरू हुई। 28 जनवरी को छोटू के जरिये ही घर वालों को प्रधानाचार्य के लापता होने की सूचना पहुंची। पत्नी शिल्पी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस और परिजन प्रभाकर की तलाश में थे, इसी बीच शिल्पी ससुराल से ओर छोटू मिर्जापुर से एक ही दिन पर 25 मई को गायब हो गए। यहीं पर से पुलिस का शक गहरा गया। छोटू के दोस्त शिवम का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो दोनों पकड़ में आ गए। शिवम को भी पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने हत्या का राज उगल दिया।
----------
हत्या की इस घटना में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी व प्रेमी का दोस्त तीनों बराबर के दोषी हैं, लिहाजा तीनों पर साजिश कर हत्या करके साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया और तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें