फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए अपहरण के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जबरन शादी करने के लिए पुत्र के अपहरण का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सबली कटेली निवासी गुरमुख सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने पुत्र राजविंदर सिंह का रिश्ता आठ-नौ माह पहले थाना मदनापुर के गांव हालपुर पट्टी निवासी रेशम सिंह की पुत्री के साथ तय किया था। शादी तय करते समय लेन देन की कोई बात नहीं हुई थी। शादी बिना दहेज के करना तय हुई थी। तीन जनवरी को रेशम सिंह और उनके रिश्तेदार उसके घर गांव सबली कटेली शादी की तिथि तय करने के लिए आए। वधू पक्ष के लोगों ने कहा कि शादी तभी होगी जब वह अपनी आधी जमीन होने वाली बहू के नाम कर देगा। उसने यह शर्त मानने से इंकार कर दिया, तो वधू पक्ष के लोगों ने पुत्र राजविंदर का अपहरण कर जबरन शादी करने और दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

11 जनवरी की शाम रेशम सिंह, रेशम सिंह का पुत्र चरनजीत सिंह, पुवायां के गांव बिलंदापुर के रघुवीर सिंह, मंदीप सिंह, हरविंदर सिंह, बलवंत सिंह उसके घर आए और रेशम सिंह की पुत्री के नाम आधी जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उक्त ने गाली गलौज करते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। उसका पुत्र घटना के समय खेत पर था। आरोपी वापस जाते समय खेत पर पहुंच और राजविंदर का अपहरण करने की नियत से जबरन कार में डालने लगे। शोर सुनकर वह अपने साथ हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, रणवीर सिंह आदि के साथ खेत की ओर भाग तो आरोपी पुत्र को छोड़कर चले गए। उसे आशंका है कि आरोपी उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर सकते हैं। घटना के बाद लोगों ने उससे कह दिया कि थाने जाने पर उल्टा उसको ही बंद कर दिया जाएगा। इस पर वह एसपी से मिला और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 364, 511, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें