फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई, मौत

विज्ञापन
झलक सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति से विवाद होने पर शहर की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। इसमें गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी झलक सक्सेना का विवाह करीब चार साल पूर्व उसी कॉलोनी ब्लॉक संख्या 93 निवासी शिवम सक्सेना के साथ हुआ था। उनके दो वर्षीय एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात खाना खाने को लेकर शिवम और झलक के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद झलक चौथी मंजिल से नीचे कूद गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस एवं अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील मौर्या मौके पर जा पहुंचे। पुलिस झलक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर झलक की बहन मोहिनी और बहनोई मोनू राजकीय मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में उनसे पूछताछ की पर उन्होंने किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से इनकार कर दिया। भाई सनी ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। उस घटना के बाद शिवम घबराकर भाग गया था।
प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला के छत से गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। फिलहाल मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था
पति शिवम सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार रात उनका और झलक का खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। उससे झलक ने खाना खाने को कहा, लेकिन वह थोड़ी देर बाद खाने को कह रहा था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। शिवम के मुताबिक जब वह बाथरूम में था, तभी झलक चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। लोगों के शोर मचाने पर वह नीचे गया तो झलक बुरी तरह घायल हालत में पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है। अगर कोई आरोप लगाता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें