काफी देर की कवायद के बाद भी प्राचार्य दफ्तर का ताला नहीं खुला। कई बार चाबी लगाने के बावजूद ताला नहीं खुलने पर स्टाफ को हथौड़े से ताला तोड़ना पड़ा। हालांकि तब तक सुरेश खन्ना पैथोलॉजी विभाग में चले गए थे।
एक परिचित का हालचाल लेने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब प्राचार्य ऑफिस का ताला नहीं खुला। दरअसल सुरेश खन्ना थोड़ी देर के लिए प्राचार्य आफिस में बैठना चाहते थे।
विज्ञापन
काफी देर की कवायद के बाद भी प्राचार्य दफ्तर का ताला नहीं खुला। कई बार चाबी लगाने के बावजूद ताला नहीं खुलने पर स्टाफ को हथौड़े से ताला तोड़ना पड़ा। हालांकि तब तक सुरेश खन्ना पैथोलॉजी विभाग में चले गए थे।
सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री एक मरीज से मिलने आए थे। अवकाश होने के कारण दफ्तर में ताला लगा हुआ था। स्टाफ भी छुट्टी पर थे। इसी वजह से ताला खोलने में दिक्कत हुई। हालांकि बाद में चाबी मिल गई थी।