फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ले जा रहे ट्यूशन पढ़ाने वाले को परिवार के लोगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जा रहे ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को परिवार के लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। किसी तरह बचकर शिक्षक मौके से भाग निकला। छात्रा को परिवार के लोग घर ले गए हैं। पीलभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव में युवक 16 वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। उसने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन छात्रा के परिजन को इसकी भनक नहीं लग सकी। मंगलवार को शिक्षक छात्रा को लेकर खिसक लिया। काफी देर तक छात्रा घर से लापता रही तो परिवार के लोगों को शक हो गया। शिक्षक के बारे में जानकारी की गई तो वह भी घर नहीं था। इस पर छात्रा के परिवार के तमाम लोग बाइक लेकर आसपास के क्षेत्र में दोनों को तलाश करने लगे।
छात्रा के परिवार के लोगों ने नाहिल पुवायां मार्ग पर एक टेंपो से दोनों को पुवायां की ओर जाते हुए पकड़ लिया। छात्रा के परिवार वालों ने शिक्षक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। पिटाई होते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। भीड़ का फायदा उठाकर शिक्षक मौके से खिसकने में कामयाब रहा। छात्रा अपने शिक्षक के साथ पिटाई का बराबर विरोध करती रही और उसके साथ जाने की जिद करती रही, लेकिन परिवार वालों ने उसकी एक न चलने दी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें