फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। पांच दिन पहले मारपीट में घायल हुए ग्राम दिलावरपुर निवासी मदनपाल (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम दिलावरपुर निवासी खिलौना देवी ने बताया कि उनके पति मदनपाल ने गांव के रहने वाले प्रदीप को कुछ दिन पहले बीस हजार रुपये उधार दिए थे। 21 अक्तूबर को मदनलाल ने अपने रुपये लौटाने को कहा तो प्रदीप झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने लाठी-डंडे से मदनपाल की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन ने घायल मदनपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद खिलौना देवी ने सेहरामऊ दक्षिणी थाने जाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मदनपाल और प्रदीप शराब के आदी थे। जिस दिन मारपीट हुई थी उस दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। मारपीट के बाद मदनपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें