फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन के डांटने पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर ग्राम करौली निवासी सुनील सिंह ने अंगोछा के सहारे आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी सुनील सिंह (30) शुक्रवार शाम करीब चार बजे बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकला था। करीब तीन घंटे बाद सात बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से सुनील का शव लटका देखा। इसका पता लगने पर परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। पिता अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि घरेलू बात को लेकर सुनील को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर सुनील ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सुनील पत्नी सुनीता देवी और सात वर्ष के बेटे अनिकेश के साथ रहता था। वह मजदूरी करने के साथ एक एजेंट के माध्यम से लोगों का लोन पास कराता था। इसके एवज में सुनील कुछ रुपये ले लेता था। कुछ लोगों की फाइल पास नहीं हो सकी थी। इससे वे लोग सुनील से रुपये मांगने लगे थे। इससे सुनील काफी परेशान रहने लगा था। निगोही थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने वाले के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें