फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान विवाद होने पर जमकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला रेती में बुधवार रात एक कार्यक्रम के दौरान विवाद होने पर जमकर फायरिंग हुई। उधर, पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में एक घर में कार्यक्रम चल रहा था। लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस के दौरान एक युवक का हिस्ट्रीशीटर से विवाद हो गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक कीजमकर पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से कई राउंड फायर किए। पिटाई के बाद पीड़ित युवक मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर दो सिपाही पहुंचे और पीड़ित युवक की बाइक को लेकर चले गए। पुलिस के जाने बाद दोबारा हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग की। उधर, प्रभारी निरीक्षक रजितराम घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन

विवाद होने की बात तो सामने आई है, लेकिन फायरिंग की बात संज्ञान में नहीं है। मामले में न तो कोई तहरीर आई है और न ही पीड़ित युवक ने थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें