फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में तमंचा लेकर युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की आवास एवं विकास परिषद कालोनी बरेली मोड़ के पहले गोल चौराहे पर एक युवक ने हाथ में नाजायज असलाह लेकर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची अजीजगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के पहले गोल चौराहे पर एक युवक ने रंगबाजी में राहगीरों को धमकाना शुरू कर दिया। इतने में किसी ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया। यह देख लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी पवन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वकार निवासी मोहल्ला ककरा कलां थाना सदर बाजार बताया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें