फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का मिला शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार की रात करीब दस बजे बीएड का छात्र सड़क किनारे जख्मी पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। युवक के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कलान सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना परौर क्षेत्र के गांव जुआंखेड़ा निवासी संतराम का बेटा नंदकिशोर (22) बरेली के एक कॉलेज में बीएड का छात्र था। बुधवार सुबह बाइक से बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात करीब दस बजे नंदकिशोर क्षेत्र के ही धर्मपुर-दयोड़ा गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर सड़क के किनारे घायल पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। उसके चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कलान सीएचसी लेकर गई। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुुलिस ने परिजन को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नंदकिशोर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें