फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लाना भूलने पर बेटे ने पीटा तो ट्रेन से कटकर जान देने पहुंचा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सब्जी न लाने पर नाराज हुए बेटे ने पिता को पीट दिया तो पिता ट्रेन से कटकर जान देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया। ट्रेन गुजरी तो चपेट में आकर पिता घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास पहुंच गया। ट्रेन आने पर उसने ट्रैक पर जाने की कोशिश की लेकिन ट्रेन के सामने नहीं आ सका और मामूली रूप से चपेट में आने के बाद घायल होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे वहां से हटाकर दूसरी जगह लिटाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग को भर्ती कराया। बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि उसके बेटे ने उससे सब्जी लाने के लिए कहा था। किसी कारण वह सब्जी नहीं ला पाया। इस पर गुस्साए बेटे ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी आंख और चेहरे पर काफी चोट है। पिता का यह भी आरोप है कि बेटे ने उसे जूते से मारा। बेटे की पिटाई से आहत पिता जान देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें